किसान नेता हरिशरण देवगन ने पानीपत में किसानों की स्थिति और कृषि क्षेत्र की चुनौतियों पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि 75 वर्षों बाद भी किसान आत्मनिर्भर नहीं हो पाए हैं और लगातार आर्थिक, सामाजिक और मानसिक दबाव में हैं। खेती की लागत बढ़ रही है, परंतु आय नहीं। बीज, खाद, डीजल, और मजदूरी महंगी हो गई हैं, जबकि फसल के दाम बाजार पर निर्भर हैं। कई किसान कर्ज के दबाव में आत्महत्या तक कर रहे हैं। https://harisharandevgan.wordpress.com/2026/01/27/the-countrys-farmer-is-under-economic-stress/